फिरोज खान पठान
मालूम रहे पत्रकार चंचल कुमार जायसवाल पर तत्कालीन कोतवाली प्रभारी आदेश त्यागी द्वारा गुंडा एक्ट लगाए जाने के विरोध में जौनपुर पत्रकार संघ इकाई शाहगंज के अध्यक्ष विनोद साहू के नेतृत्व में पत्रकारों द्वारा उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार को ज्ञापन सौपा गया तथा पत्रकार पर लगाए गए गुंडा एक्ट हटाए जाने की मांग की गई।
बताते चले कि पत्रकार चंचल जायसवाल के समाचार प्रकाशन से रूस्ट होकर तत्कालीन कोतवाली प्रभारी ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।
इस दौरान महामंत्री राकेश कुमार अग्रहरी, कोषाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष आनन्द सिंह, अजय सिंह, नौशाद अहमद मंसूरी, राजेश चौबे , श्रीप्रकाश वर्मा आदि पत्रकार मौजूद रहे।
