Site icon Bhoomika Bharat News

जंगल में लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाया

मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के चेतिया गांव के जंगल में बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर चेतिया चौकी इंचार्ज संजीव कुमार शुक्ला के साथ सिपाही आनन फानन में मौके पर पहुंचे, और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करने लगे। स्थानीय लोगों के सहयोग और पुलिसकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। जंगल में आग फैलती तो विकराल रूप ले लेती, जिससे जंगल में हजारों पेड़ सेखुवा और सागवान के जल के राख हो जाते। आग आसपास के गांवों और खेतों तक भी फैल सकती थी। हालांकि मौके से फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया गया था। दमकल के आने में विलंब होने के चलते पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। पुलिस के इस सूझबूझ की ग्रामीणों ने सराहना की।

Exit mobile version