Site icon Bhoomika Bharat News

नवनीत राणा ने भगवान हनुमान के चरणों में रखा नामांकन पत्र, कही ये बात

निलेश सुरेश मोकले-मुंबई [महाराष्ट्र]

महाराष्ट्र /अमरावती में लोकसभा चुनाव के लिए आज नवनीत राणा अपना नामांकन दाखिल करेंगी. नवनीत राणा ने 28 मार्च, 2024 को बीजेपी में शामिल हुई थी. बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सातवीं सूची में आरक्षित अमरावती लोकसभा सीट के लिए उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की. वह अमरावती लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी. इस बीच उनका एक बड़ा बयान सामने आया है.

अमरावती से बीजेपी की उम्मीदवार नवनीत राणा ने कहा, “मेरे लिये आज बड़ा दिन है. यह पहली बार है जब अमरावती के लोगों को मौका है देश हित में वोट करें. हनुमान जी का आर्शीर्वाद हमेशा रहता है. मेरी आवाज में कभी बदलाव नहीं होगा.”

नवनीत राणा ने आगे कहा, “अबतक कमल कभी भी अमरावती में बैलेट और मशीन पर नहीं आया है. और ये पहली बार है अमरावती के लोगों के लिए इस देश के हित में, राष्ट्र के विकास के लिए मतदान करने के लिए. मेरी बहुत इमानदारी और डेडिकेशन है. उसके पीछे कितना फायदा होगा और कितना नुकसान होगा वो सोचकर मैं मैदान में कभी नहीं आती. मेरी आवाज में कोई बदलाव नहीं होगा.”

नवनीत राणा ने नामांकन दाखिल करने से पहले अपने पति रवि राणा के साथ हनुमानगढ़ी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने अपने नामांकन पत्र को भगवान हनुमान के चरणों में रखा और इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़े और माथा टेका और आशीर्वाद लिया.

Exit mobile version