Site icon Bhoomika Bharat News

मैनपुरी में दीवार गिरने से दो सगे भाई दबकर घायल हुए। एक की मौत।परिजनों में कोहराम*

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 

जिला मैनपुरी

स्थान बिछवां

*मैनपुरी में दीवार गिरने से दो सगे भाई दबकर घायल हुए। एक की मौत।परिजनों में कोहराम*

उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र के गांव में घर की कच्ची दीवाल तोड़ रहे दो भाइयों पर दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार में दबने से एक भाई की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी बलवीर सिंह का गांव में कच्चे मकान में रह रहे है। बलबीर सिंह अपने मकान पर नवनिर्माण करा रहे थे जिसके चलते आज सुबह लगभग 9 बजे पुराने मकान की कच्ची दीवार को तुड़वा रहे थे। कच्ची दीवाल को तोड़ने का काम बलवीर सिंह के बेटे दफेदार सिंह और राजकिशोर कर रहे थे।

अचानक दीवाल भरभराकर उन दोनों के ऊपर गिर गई, जिसके नीचे वह दोनों दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला। परिजन दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दफेदार को मृत घोषित कर दिया।जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक के शव को पुलिस ने पोस्मार्टम हेतु भेजा।

Exit mobile version