Site icon Bhoomika Bharat News

नगर मंडल सोशल मीडिया व आई टी विभाग कार्यशाला सम्मन

जैसलमेर। आगामी लोकसभा की तैयारी को लेकर भाजपा नगर मंडल द्वारा भाजपा ज़िला कार्यालय में नगर के सोशल मीडिया व आई टी कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई जिसमें सभी को सोशल मीडिया का उपयोग करने की जानकारी दी गई व इसकी महता पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। ज़िलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सारदा ने केंद्र सरकार के लाभार्थियों के छोटे छोटे वीडियो बना कर फ़ेसबुक, एक्स व इंस्टाग्राम पर ज़्यादा से ज़्यादा प्रसारित करने की बात कही। विधायक छोटू सिंह भाटी ने केंद्र व राज्यसरकार की सफलताओं व मुख्य योजनाओं को जनता तक पहुँचाने पर बल दिया। बैठक में सोशल मीडिया सयोजक आकाश ओझा, ज़िला महामंत्री सुशील व्यास व सवाई सिंह गोगली, युवामोर्च अध्यक्ष उदय सिंह भाटी, नगर मंडल अध्यक्ष अरुण पुरोहित ने भी अपने विचार व्यक्त किये गये।मंच संचालन नरेंद्र व्यास प्रदेश आई टी सह सयोजक ने किया। आज की कार्यशाला में द्वारका दैया, बाबू लाल शर्मा, कान सिंह राजपुरोहित, सौरभ गोपा, नरेंद्र गोयल, ओम सेवक, जितेंद्र भूतड़ा, भवानी सिंह भाटी, महीप भाटिया, सुरेश चौहान, नीरज आचार्य, नीमदान, पारस गर्ग, पुरखा राम, सूरजा राम ओड, कमल सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह सोलंकी उपस्थित रहे..

Exit mobile version