Site icon Bhoomika Bharat News

लोकसभा चुनाव: पुलिस की सोशल मीडिया पर विशेष नजर, ऐसा किया तो जाना पड़ेगा जेल

लोकसभा चुनाव: पुलिस की सोशल मीडिया पर विशेष नजर, ऐसा किया तो जाना पड़ेगा जेल

जोधपुर/बिलाड़ा। लोकसभा चुनाव में आचार संहिता का उल्लघंटन ना करने, कानून व्यवस्था बनाए रखने, शांतिपूर्ण मतदान करवाने व तस्करों पर पैनी नजर रखने सहित चुनाव संबंधी पुलिस की तैयारियों का जायजा लेने जोधपुर ग्रामीण एसपी डॉ धर्मेन्द्र सिंह यादव ने कापरडा व बिलाड़ा पुलिसथाना का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस को चुनाव की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।ग्रामीण एसपी डॉ धर्मेन्द्रसिंह यादव ने कहा कि नोट, शराब, उपहार बांटने से लेकर सोशल मीडिया पर फैलाने वाली पोस्ट और बल्क में मैसेज भेजने वाले प्रत्याशियों व ग्रामीणों पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। पुलिस स्पेशल सेल आपत्तिजनक और भ्रामक संदेशों पर नजर रख रही है। अगर कहीं से भी भ्रामक संदेश मिलते हैं तो तुरंत कार्रवाई होगी।

 

इसके लिए पुलिस कंट्रोल रूम पर सुरक्षा के प्रबंधों की समीक्षा भी की जाएगी। संवेदनशील व अतिसंवेदशीन केन्द्र चिन्हित किए गए हैं। इन पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस ने चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन ना हो, इसके लिए स्पेशल टीम गठित की है।सोशल मीडिया पर संदेश, नेगेटिव बीट, इसके अलावा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फोटो एडिट कर किसी भी तरीके की भ्रामक जानकारी सामने आती है। तो पुलिस फैक्ट चेक कर तुरंत सही जानकारी प्रसारित करेगी और भ्रामक जानकारी देकर माहौल बिगाड़ने वालों को पकड़कर जेल भेजेगी। बाहरी सीमाओं पर चेकिंग प्वाइंट लगाकर यहां 24 घंटे निगरानी की जाएगी।

Exit mobile version