Site icon Bhoomika Bharat News

संदिग्ध परिस्थितियों में दो किशोरियों के पेड़ से लटकते मिले शव, घटना से इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट अंकुल कुमार

हरदोई। संदिग्ध हालत में दो किशोरियों के शव एक बाग में पेड़ पर दुपट्टे से फंदे पर लटकते मिले। घटना की जानकारी से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।�
बताया गया कि सुरसा थाना क्षेत्र के मढ़िया मजरा सौतेरा निवासी संतोष की पुत्री राधा (16) और राजू की पुत्री ममता (16) बुधवार दोपहर लगभग दो बजे घर से साथ में निकली थी। शाम को लगभग पांच बजे दोनों के शव गांव के बाहर स्थित एक बाग में नीम के एक पेड़ पर अलग-अलग फंदों से लटकते मिले। जिनके शव देखकर गांव समेत इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर सुरसा थाने के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। घटना से पूरे इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं आम है।�

Exit mobile version