
भजनछपरा गांव निवासी गोरख राजभर का गांव के उत्तर दिशा में रिहायशी घर है। बुधवार को घर पर खाना बन रहा था इसी दरम्यान चूल्हे की चिंगारी से आग पकड़ लिया और देखते ही देखते उसकी दो झोपड़ियां और अनाज, कपड़े, बिस्तर, चौकी सहित घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। खड्डा पुलिस ने देखरेख में आग बुझाने में मदद की।
