Site icon Bhoomika Bharat News

रीवा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कल करेंगी नामांकन दाखिल

लोकसभा रीवा से कांग्रेस प्रत्याशी नीलम मिश्र कल नामांकन दाखिल करेंगी। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी नीलम मिश्र के  नामांकन रैली में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रीवा आ रहे हैं। जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमर सिंगार भी शामिल होंगे। इसके साथ ही कांग्रेस के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। नीलम मिश्रा अपना नामांकन 4 तारीख दिन गुरुवार को दाखिल करेंगी।

Exit mobile version