Site icon Bhoomika Bharat News

बिबियापुर मजरे मरौचा में गन्ने के खेत में लगी आग हजारों का हुआ नुकसान

बाराबंकी
गन्ने के खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग में किसान की डेढ बीघा खडे गन्ने की फसल तथा करीब दो ट्राली छिला पडा गन्ना के साथ पडोसी किसान की गेंहू की फसल भी जल गयी है फायर बिग्रेड सिरौलीगौसपुर से पंहुची गाडी ने आग बुझाई।
मामला तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम बिबियापुर मजरे मरौचा का है मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे बालजति पत्नी सुमिरन के गन्ने के खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब 50 हजार रूपए का गन्ना जल गया उसी आग की चपेट में रामकेंवल पुत्र मन्नू का करीब दस विस्वा गेंहू भी जल गया है। मौके पर पंहुची फायर ब्रिगेड सिरौलीगौसपुर की गाडी मौके पर पंहुच कर आग पर काबू पाया। तहसीलदार वैशाली अहलावत ने बताया है कि राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को मौके पर भेजा गया है रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

Exit mobile version