Site icon Bhoomika Bharat News

श्रीमती जायसवाल बनी सिवनी जिला लोकसभा प्रभारी

श्रीमती जायसवाल बनी सिवनी जिला लोकसभा प्रभारी

गाडरवारा l आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति अल्का लाम्बा के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अनीता रवि शेखर जायसवाल को मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस में जिला सिवनी के जिला प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पूरे भारत में प्रभारी की नियुक्त कि गई है।प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल की ओर से इस आशय संबंधी आदेश जारी किया गए हैं।ऐसे में मध्य प्रदेश कांग्रेस अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है तथा संगठनात्मक स्तर पर आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तय करने के अलावा अलग-अलग स्तर पर नियुक्तियां की जा रही हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल एवं कांग्रेस नेताओं ने श्रीमती जायसवाल को प्रभारी नियुक्त होने पर बधाई दी हैं।

Exit mobile version