Site icon Bhoomika Bharat News

उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बच्चों को दी गयी विदाई

बलिया।
“तेरे आंगन में फूलों की बरसात हो,
हर खुशी से तुम्हारी मुलाकात हो,
अपने गम की अमावश सौप दो तुम हमे
तेरे घर मे रोज चांदनी रात हो”

इन्ही बातों के साथ प्रधानाध्यापक व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बलिया के जिलाध्यक्ष डॉ सत्येन्द्र नारायण सिंह ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बच्चो को आशीर्वचन देते हुवे उन्होंने कहा कि यहाँ से निकल कर संभावनाओं का असीम संसार आपका स्वागत करने के लिए तैयार है।आप हमसे दूर नही जा रहे है,आप विकास के पथ पर अग्रसर हो ,विद्यालय का नाम रोशन करें।

बता दे कि मंगलवार को शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर पर कक्षा 5 के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित हुआ। मां सरस्वती की पूजा अर्चना से कार्यक्रम की शुरुआत कर प्रधानाध्यापक द्वारा सभी बच्चों में मिष्टान्न,लघु उपहार एवं प्रमाणपत्र का वितरण कराया गया।विदाई के इन भावुक पल में सभी ने एक दूसरे के साथ जीवन भर रिश्ते रखने का वादा किया।सभी शिक्षकों ने भी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके सफल जीवन की कामना की।
ग्राम प्रधान रंजू सिंह ने कहा किमेहनत ही सफलता की कुंजी है। बच्चे ईमानदारी पूर्वक मेहनत के साथ पढ़ाई करते हुए आगे बढ़ते रहें। जीवन में सफलता अवश्य मिलेगी। कहा कि बच्चों को अपने उज्जवल भविष्य के लिए परिश्रम और पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
अभिभावको ने प्रधानाध्यापक का ,बच्चों के प्रति समर्पण भाव ,शैक्षिक माहौल, और अपने बच्चों जैसा प्यार देने के कारण उनकी जमकर तारीफ किया।
अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधसमिति रामपूजन शर्मा,उपाध्यक्ष सुनीता,पूर्व अध्यक्ष साधू राम,सदस्य ग्राम पंचायत शैल सिंह,अध्यापिका अनुराधा शर्मा,फेंकू राम,कल्पनाथ राम,हरिकीर्तन राजभर,शिवशरण शर्मा सहित पूरा विद्यालय परिवार एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version