Site icon Bhoomika Bharat News

भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला के नामांकन में शामिल होगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

कोटा 2 अप्रेल 2024। कोटा-बूंदी लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला की नामांकन रैली की जानकारी देते हुए भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि कल 3 अप्रेल बुधवार को प्रातः 11 बजे नयापयुरा उम्मेदसिंह स्टेडियम के सामने होने वाली आमसभा में राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री माननीय भजन लाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, केबिनेट मंत्री किरोडी लाल मीणा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी सहित कई भाजपा नेता आमसभा को संबोधित करेंगे।

नामांकन रैली स्टेडियम से अग्रसेन चैराहा, स्वामी विवेकानंद चैराहा, नवल चैराहा नयापुरा थाने के सामने से एमबीएस अस्पताल के सामने होते हुए कलेक्ट्रेट जाएगी।

कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र के विधायक, पूर्व विधायक, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित आमजन का जनसैलाब नामांकन रैली में शामिल हॊगा

Exit mobile version