Site icon Bhoomika Bharat News

एनएच 527सी के दो अलग अलग जगहों दो युवक का हुआ शव बरामद।

एनएच 527C पर दो अलग अलग जगहों पर दो अज्ञात युवक का हुआ शव बरामद, शव की नही हो सकी पहचान।
नानपुर थाना क्षेत्र के ठिकहा हरीनगर के बीच एनएच 527C के सड़क किनारे और बोखरा थाना क्षेत्र के मईसौथा के समीप एनएच 527C के सड़क किनारे सुबह सुबह दो अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया हैं। हाला की दोनो शवो की पहचान नहीं हो सका हैं। वहीं घटना स्थल पर एसडीपीओ पुपरी अतनु दत्ता व बोखरा थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार राय अपने दलबल के साथ पहुंचकर छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज कर चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगे हुए हैं ताकि अपराधी तक जल्द पहुंचा जा सके। वही इस घटना के संदर्भ में पुपरी एसडीपीओ अतनु दत्ता ने पत्रकारों से बताया की दो अलग अलग जगहों पर एक ही दिन दो शव मिलने से ये प्रतीत होता हैं की कही और जगह से शव को यहां लाकर रक्खा गया हैं वैसे जांच की जा रही हैं।

Exit mobile version