Site icon Bhoomika Bharat News

ठंडे पकवानों का भोग लगाकर शीतला माता को रिझाया

जयपुर ग्रामीण

हनूतपुरा ग्राम में सोमवार को शीतला माता मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति मेले का आयोजन किया गया। जहां आस-पास के गांव व ढाणियों की महिलाओं , पुरुषों , बड़े – बुजुर्गों, बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मेले में भजन व धमालों का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

सरपंच प्रतिनिधि वेदप्रकाश खेदड़ ने बताया कि शीतलाष्टमी पर हर साल मेले का आयोजन किया जाता है। अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

साथ ही क्षेत्र के अमरसर , राडावास , खेजरोली , शाहपुरा, चौमूं में भी मेलों कार्यक्रम हुआ।

शीतला माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर महिलाओं ने पूछा अर्चना की।

Exit mobile version