Site icon Bhoomika Bharat News

इंसान ही इंसान के काम आता है, साबित कर दिखाया हितेश गोड़ में

 

आज दिनांक 01.04.2024 को कटोरी गांव से पेशेंट माया को जवाहिर चिकित्सालय लाया गया|

माया के शरीर में रक्त की कमी होने के कारण, रक्त चढ़ाने के लिए माया का ब्लड ग्रुप  B नेगेटिव अस्पताल में मौजूद नहीं होने के कारण, रक्त कोष प्रभारी कैलाश छगानी द्वारा इसकी जानकारी डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम संस्थान को दी गई|

संस्थान के सदस्य हैदर शाह ने बताया कि संस्थान के सदस्य हितेश गोड़ जिनका ब्लड ग्रुप B नेगेटिव है उनको सूचना दी गई, जिस पर हितेश गोड़ ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर पेशेंट माया को अपना रक्त दिया, जिससे माया के शरीर में रक्त की पूर्ति होने के कारण उसकी जान बच गई|

वहां मौजूद मरीज के परिजनों ने बताया कि डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम संस्थान सही वक्त पर जरूरतमंदों की मदद करती है, संस्थान का कार्य मानवता के लिए बहुत ही सराहनीय है|

संस्थान के सदस्यों ने आमजन से अपील की है आप भी इस संस्थान के सदस्य बनकर जनता की सेवा करने में हमारी सहायता करें|

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम संस्थान जैसलमेर 8949221911

Exit mobile version