Site icon Bhoomika Bharat News

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ :-सरसींवा अंचल पत्रकारों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

सरसींवा :- रविवार को सरसींवा अंचल के समस्त पत्रकारों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमे एक दूसरे को रंग ग़ुलाल लगाकर होली त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनायें दी वही सरसींवा क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार स्व. देवेंद्र केशरवानी जी को याद कर श्रद्धांजलि दिया गया |साथ ही साथ कई महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चाए भी हुईं | सरसींवा अंचल के पत्रकारों नें होली त्यौहार के उपलक्ष्य में लोगों को आपसी दुश्मनी भुलाकर भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की बात कही, होली जोकि दुश्मनी छोड़कर मित्रता निभाने का पर्व हैं वहीं पत्रकारों द्वारा होली पर्व को सादगी पूर्वक मनाने की बात कही / इस अवसर पर कार्यक्रम में राहुल पांडे नें सभी अतिथियों को ग़ुलाल का तिलक लगा कर सम्मानित किया पत्रकार होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से नीलकांत खटकर, राकेश सोनी, इस्माइल खान, मनीष अग्रवाल,हेमंत बंजरे, राहुल पांडे, चित्रसेन घृतलहरे,(पेंड्रावन ), युवराज निराला, अशोक मनहर, प्रहलाद साहू, सोनू साहू, जगनथीयासाहू, झगेंद्र कुमार साहू, हेमंत कुमार पटेल, हुलेश कुमार साहू पत्रकारगण उपस्थित रहे |

वरिष्ठ पत्रकारों नें एकजुटता की सराहना की और आगे बताया :-
पत्रकारों के एकजुटता की सराहना करते हुए कहाँ कि उन्हें प्रसन्नता हैं कि सरसींवा से एक साथ सभी पत्रकार यहां एकत्रित हुवे है, पत्रकार समाज का आईना होता है जो सभी घटनाओं कार्यक्रम आयोजनों और गतिविधियों को समाज के अपने कलम से पेश करता है, साथ ही शासन प्रशासन के योजनाओं को समाचार के माध्यम से आम जनो तक पहुंचाने का कार्य करता हैं |

Exit mobile version