Site icon Bhoomika Bharat News

कौशाम्बी:किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया युवक, केस दर्ज।

किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया युवक, केस दर्ज।

कौशाम्बी। करारी इलाके के एक गांव की किशोरी दस दिन पूर्व 21मार्च को सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए गई थी। काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन कुछ नहीं पता चल सका। काफी देर बाद पता चला कि गांव का मोनू लोधी किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। इस बात की जानकारी करने किशोरी के परिजन जब मोनू के घर गए तो कुछ देर बाद वह किशोरी को मंझनपुर चौराहा पर छोड़कर भाग गया। किशोरी ने यह बात परिजनों को बताई। रविवार को पुलिस ने मोनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। संपादक सूरज श्रीवास्तव कौशाम्बी।

Exit mobile version