Site icon Bhoomika Bharat News

मनासा नगर में शिव महापुराण का आयोजन, कल से कथा प्रारम्भ ,नगर में निकली कलश यात्रा, हजारो की संख्या में पहुँची महिलाएं ,

  1. मनासा नगर में शिव महापुराण का आयोजन, कल से कथा प्रारम्भ ,नगर में निकली कलश यात्रा, हजारो की संख्या में पहुँची महिलाएं ,

मनासा।मनासा  नगर में पंडित प्रदीप जी मिश्रा की 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक होने वाली कथा आयोजन को लेकर रविवार को मनासा नगर के कृषि उपज मंडी परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई ।दोपहर 3:00 बजे शुरू हुई कलश यात्रा में नगर सहित आसपास क्षेत्र से हजारों की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर आयोजन में शामिल हुई ।इस दौरान पुलिस प्रशासन सहित ट्रेफिक पुलिस  ने मोर्चा संभाला , करीब 2 किलोमीटर तक लंबी कलश यात्रा का जगह-जगह लोगों ने फूलों से स्वागत किया । कृषि उपज मंडी से शुरू हुई कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए रामपुरा नाका स्थित अक्षत नगर में कथा स्थल पहुंची जहा कलश यात्रा  का समापन किया गया ।

Exit mobile version