Site icon Bhoomika Bharat News

BREAKING NEWS JALAUN  सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला व पुत्री घायल

BREAKING NEWS JALAUN

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला व पुत्री घायल

 

कालपी(जालौन)। रविवार की सुबह कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव हाईवे में मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त होने पर उसमें सवार महिला तथा पुत्री घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रगेदा निवासी करन सिंह मोटरसाइकिल में पत्नी पिंकी तथा पुत्री काव्य को बैठाकर अपने रिश्तेदारी में कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुटरा जा रहा था। उसरगाँव राष्ट्रीय राजमार्ग में अटल बिहारी इंटर कॉलेज के सामने अचानक शाकर टूटने से मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक में बैठी 30 वर्षीय पिंकी तथा 10 वर्षीय काव्या घायल हो गई। एम्बुलेंस के माध्यम से घायल पत्नी तथा पुत्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. शेख शहरयार ने दोनों घायलों का इलाज करके मेडिकल कालेज उरई के लिए रिफर कर दिया गया है।

रिपोर्ट हिमांशु सोनी (ज़िला संपादक) वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जालौन !

ख़बर व विज्ञापन के लिए संपर्क करे = 8887592943

Exit mobile version