Site icon Bhoomika Bharat News

राजस्थान में आज रात से ज्यादा देना होगा टोल टैक्स, अब सफर होगा महंगा*

*राजस्थान में आज रात से ज्यादा देना होगा टोल टैक्स, अब सफर होगा महंगा*

जयपुर। प्रदेश में आज रात 12 बजे से नेशनल हाईवे पर सफर करना महंगा हो जाएगा। एनएचएआई के टोल पर एक अप्रैल से ज्यादा फीस देकर वाहनों को गुजरना होगा। राजस्थान नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के राजस्थान में 95 से ज्यादा टोल बूथ संचालित है। जिसमें से अधिकांश टोल बूथ पर आज रात 12 बजे से रेट रिवाइज हो रही है। सभी टोल प्लाजा पर यह रेट रिवाइज नहीं होगी। जयपुर सहित 30 टोल प्लाजा पर रेटे बढ़ेगी। वहीं कई टोल प्लाजा पर एक जुलाई और एक सितंबर से टोल की रेटे बढ़ेगी। राजधानी जयपुर की बात करें तो एक अप्रैल से जयपुर से सीकर और टोंक जाना महंगा हो जाएगा। इन दोनों ही बाइपास पर बने टोल बूथों पर 31 मार्च की रात से टोल टैक्स बढ़ जाएगा। टाटियावास (जयपुर-सीकर), बरखेड़ा चंदलाई (जयपुर-टोंक) के अलावा हिंगोनिया (रिंग रोड दक्षिण) पर भी टोल की रेट रात 12 बजे से बढ़ जाएगी। टोल की ये दरें 10 फीसदी की दर से बढ़ाई जाएगी। हालांकि जयपुर-आगरा, जयपुर-दिल्ली और जयपुर-अजमेर बाइपास पर टोल की दरें अभी नहीं बढ़ेगी। इन बाइपास पर टोल की दरें जून-जुलाई के बाद से बढ़ेगी। जयपुर में हाइवे पर बने टोल बूथों पर टोल की दरें कार चालकों के लिए 5 रुपए से लेकर 10 रुपए तक बढ़ेगी। रिंग रोड दक्षिण पर अभी हिंगोनिया टोल से गुजरने वाले कार चालक को 60 रुपए देने पड़ते है। जो 1 अप्रैल से बढ़कर 65 रुपए हो जाएंगे। इसी तरह इसी रोड पर सीतारामपुरा टोल पर 55 रुपए देने होते है, जो बढ़कर 60 रुपए हो जाएंगे। वहीं जयपुर-टोंक बाइपास पर चंदलाई टोल पर कार चालक।

Exit mobile version