Site icon Bhoomika Bharat News

आबकारी विभाग ने नेमावर और बागली में होटल/ढाबो पर कार्यवाही कर 05 प्रकरण दर्ज किये  

देवास । जिले में लोकसभा निर्वाचन के  मद्देनजर कलेक्टर ऋषव गुप्ता तथा ज़िला आबकारी अधिकारी श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने नेमावार क्षेत्र के होटल/ढाबों में कार्यवाही की। कार्यवाही में 45 पाव प्लेन देशी मदिरा, 08 केन बीयर विदेशी मदिरा ज़ब्त कर 03 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। इसके अलावा आबकारी विभाग द्वारा वृत बागली (अ) में धनतालाब घाट में कार्यवाही कर 02 प्रकरण कायम किए।

कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक विजय कुचेरिया, दिनेश भार्गव, आरक्षक शंकरलाल परते, निहाल खत्री शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Exit mobile version