Site icon Bhoomika Bharat News

विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम और वार्षिकोत्सव

आजमगढ़ : जहानागंज

श्री गौरी शंकर बालिका इंटर कॉलेज एवं वी. के. एस. मेमोरियल स्कूल रोशनपुर में सत्र 2023-24 के वार्षिक परीक्षाफल का वितरण समारोह भव्य रूप से  सम्पन्न हुआ। आज दिनांक 30 मार्च 2024 को विद्यालय में सत्र 2023-24 का परीक्षाफल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डी. ए. वी. कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. पंकज सिंह ने किया मुख्य अतिथि श्री विशेश्वर प्रसाद  कुलसचिव (महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ ) तथा विशिष्ट अतिथि ( प्राचार्य शिब्ली नेशनल कॉलेज,
आज़मगढ़) थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन और वंदना से हुआ उसके उपरान्त छात्र छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उसके उपरांत परीक्षा में प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू सिंह ने  छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि परीक्षाफल का उद्देश्य आत्ममूल्यांकन है व इससे प्रेरणा लेकर दिन-प्रतिदिन सुधार की प्रक्रिया में अग्रसर होना चाहिए। जिन छात्रों का परीक्षाफल अच्छा रहा वो नए सत्र में उसे और अच्छा करने का प्रयास करेंगे व जिन छात्रों का परीक्षाफल विपरीत रहा वे उसे अन्यथा ना लेते हुए एक और सुअवसर के रूप में ग्रहण करेंगे तथा कड़ी मेहनत कर अगली परीक्षा में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे।

कार्यक्रम अध्यक्ष ने बताया कि विद्यार्थी जीवन ही सर्वश्रेष्ठ जीवन है जो फिर दोबारा नहीं मिलता। तदोपरांत मुख्य अतिथि ने बताया कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। और परीक्षाफल से हमें और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इसी क्रम में बताते हुए विशिष्ट अतिथि महोदय ने कहा कि परिश्रम से सब कुछ हासिल किया जा सकता है और मनुष्य परिश्रम करके जीवन के उच्चतम मूल्यों को प्राप्त कर सकता है।उसी क्रम में क्षेत्र के श्री राम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य श्री शिवपूजन सिंह ने भी बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सभी छात्रों को उनका वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आगंतुक अतिथियों का आभार प्रदर्शन विद्यालय के उपप्रबंधक श्री कमलाकर सिंह ने किया।  कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रवक्ता श्रीमती रंजू सिंह ने किया कार्यक्रम बच्चों तथा अविभावकों की सक्रिय सहभागिता से नए सत्र की शुभकामनाओं के साथ सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

Exit mobile version