Site icon Bhoomika Bharat News

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “बलवा ड्रिल” का कराया गया पूर्वाभ्यास एवं शस्त्रों की साफ सफाई व हैण्डलिंग का भी दिया गया प्रशिक्षण

सिद्धार्थनगर. पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्राची सिंह द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 व जनपद में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने तथा भविष्य में किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन्स सिद्धार्थनगर में पुलिस टीम को दंगा/बल्वा निरोधक उपकरणों का प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया। पुलिस कर्मियों को विभिन्न प्रकार के शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया व पुलिस बल को दंगाईयों से निपटने के लिए विभिन्न तरीके सिखाये गये। अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के विभिन्न तरीकों के साथ लाठी चार्ज/आँसू गैस के गोले और दंगाईयों पर रबर के गोले/एंटी राइट गन/रबर बुलेट गन/ टीयर गैस गन / हैंड ग्रेनेड / मिर्ची बम आदि शस्त्रों को चला कर पूर्वाभ्यास किया गया साथ ही विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियत्रंण हेतु अमल में लाये जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों का क्रमवार अभ्यास कराया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक व लाइन्स के अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहें।

Exit mobile version