Site icon Bhoomika Bharat News

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील डुमरियागंज में पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

सिद्धार्थनगर. आगामी त्यौहार व लोकसभा चुनाव को शांति व सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने व जुमा की नमाज के अवसर पर शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी पवन अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह द्वारा तहसील डुमरियागंज हल्लौर का भ्रमण के दौरान शुक्रवार जुमा की नमाज को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया, जनमानस को शांति व सुरक्षित माहौल में लोकसभा चुनाव व आगामी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने का संदेश दिया गया एवं लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने एवं अफवाहों को फैलने से रोकने हेतु अपील की गई एवं ड्यूटी में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पीपुल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर वहाँ पर बिजली, पानी, रैंप, सुरक्षा व्यवस्था, सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को देखा एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Exit mobile version