Site icon Bhoomika Bharat News

जिला कारागार सिद्घार्थनगर का किया गया मासिक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर. उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्घार्थनगर संजय कुमार मलिक के आदेश के क्रम में जिला कारागार सिद्घार्थनगर का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय एवं भोजनालय का निरीक्षण किया गया और बंदियों के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ किया गया। साथ ही जिला जेल में स्थित बैरकों का निरीक्षण किया गया और बंदियों को प्राप्त सुविधाओं के संबंध में पूछताछ किया गया, जिस सम्बन्ध में बंदियों द्वारा बताया गया कि उन्हें किसी भी प्रकार की कोर्इ समस्या जिला कारागार में नहीं है। उक्त बैरक में निरूद्घ बंदिगणों को जेल मैनुअल के बारे में, जिला कारागार सिद्घार्थनगर में स्थापित लीगल एड क्लीनिक के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गयी। जिला कारागार में स्थित महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया तथा उनसे उनके मुकदमें, स्वास्थ्य एवं परिजनों से मुलाकात के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। निरीक्षण के दौरान अभिषेक चौधरी अधीक्षक जिला कारागार, राजेश कुमार पाण्डेय जेलर, प्रदीप कुमार सिंह डिप्टी जेलर व जिला कारागार सिद्घार्थनगर के कर्मचारीगण तथा जेल पी०एल०वी० उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी ब्रिजेश कुमार-द्वितीय, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर द्वारा दिया गया।

Exit mobile version