Site icon Bhoomika Bharat News

मूकबधिर लड़की संग रेप

आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय मूक बधिर लड़की संग रेप के मामले में शुक्रवार को एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने अपने कार्यालय पर कार्रवाई को लेकर जानकारी दी।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि 28 मार्च को रौनापार थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने स्थानीय थाना पर तहरीर दी थी कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री के साथ कुछ लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। दो संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं मूक बधिर प्रशिक्षक के द्वारा पीड़िता से नियमानुसार बयान दर्ज कराया जा रहा है।

Exit mobile version