Site icon Bhoomika Bharat News

☀️हद है☀️ छात्राओं ने मैडम को लगाया रंग तो मैडम ने धुलवा लिए साड़ी और कपड़े

कटनी। स्लीमनाबाद के शंकुल केंद्र तेवरी अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला गुदरी में एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। होली उत्सव पर छात्राओं ने मैडम को रंग क्या लगा दिया मैडम ने छात्राओं से अपने साड़ी और कपडे धुलवा लिए। शुक्रवार कि सुबह शोसल मीडिया में वायरल वीडियो के बाद लोगो ने मैडम के खिलाफ तंज कसना शुरू कर दिया है।

बताया गया कि शासकीय माध्यमिक शाला गुदरी में अतिथि शिक्षक के रूप में पदस्थ संध्या हल्दकार जो गुरुवार को विद्यालय पहुंची हुई थी तभी छात्रा ख़ुशी हल्दकार, आँचल सोनी, सुमन सोनी, राधिका, दिशा आदि छात्राओं ने शिक्षिका संध्या हल्दकार को रंग ग़ुलाल लगा दिया। जिससे उनके कपडो में भी रंग ग़ुलाल लग गया। तभी मैडम ने आग बबूला होकर छात्राओं को जमकर खरी खोटी सुनाई एवं गंदे शब्द भी छात्राओं को बोले। एक घंटे बाद घर जाकर मैडम ने अपने साड़ी कपडे वापस छात्राओं को सौंपकर धुलवाऐ। शिक्षिका के कृत्य को देखते हुए शंकुल प्रभारी मनोज हल्दकार ने कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब माँगा है।

Exit mobile version