Site icon Bhoomika Bharat News

लखाखेरा चेक पोस्ट में बड़वारा पुलिस ने पकड़ी एक किलो चांदी, दो सुनारों के पास से मिली चांदी

कटनी। बड़वारा पुलिस ने आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए ग्राम लखाखेरा के समीप बनाए गए चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच करते हुए दो सुनारों के पास से आज 1 किलो चांदी बरामद की। पुलिस के द्वारा चांदी जप्त करने के बाद दस्तावेजों की जांच करते हुए बाद में सुनारों को चांदी सुपुर्द कर दी गई।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए बड़वारा थाना प्रभारी किशोर कुमार द्विवेदी ने बताया कि आज 29 मार्च को आदर्श आचार संहिता को दृष्टिगत रखते हुए थाना बड़वारा के लखाखेरा बाईपास में वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पंकज रजक एवं अमित सोनी दोनो निवासी बड़वारा के पास से करीब 1 किलो चांदी के जेवरात कीमती करीबन 70 हजार के जब्त किए गए। जेवरों के संबंध में अमित सोनी द्वारा मौके पर बिल प्रस्तुत करने पर उक्त जेवरात अमित सोनी को वापस सौपे गए।

Exit mobile version