चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस थाना अर्की में दिनाँक 20-03-2024 को गाँव गलोग में श्री नरोतम राम के घर पर हुई चोरी के सन्दर्भ मे दर्ज मामले में दो आरोपियों कर्म चन्द पुत्र श्री दिला राम निवासी गाँव बांजणी तहसील कण्डाघाट जिला सोलन उम्र 27 साल व राहुल पुत्र श्री पप्पु राम पता उपरोक्त उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया था ।
अन्वेषण के दौरान इन आरोपियों की संलिप्तता अर्की क्षेत्र के 4 मन्दिरों से चोरी करने में भी पाई गई है।जिस पर इन आरोपियों के ख़िलाफ़ मुक़दमे अधीन धारा 380 भा0द0स0 दर्ज करके इनसे जाँच की गई।
इन आरोपियों द्वारा इसी क्षेत्र के 3 मंदिरों और गाँव पट्टा डा सरियांज तह अर्की के एक मंदिर से चुराया गया चांदी का छत्र व चोरी का अन्य सामान जिसमें 02-चाक, 02-कड़े, 01-नाक की पिन, 06-अंगुठियाँ, 01-छल्ला, 01-मंगलसुत्र, 02-जोड़ी पायल, 08-कान की बालियाँ, 04-पैर के बिच्छु व एक चांदी की चोकी, नक़दी आदि सामान बरामद किया गया है । इन आरोपियों को अदालत द्वारा इन्हें 14 दिन न्यायिक हिरासत रिमाँड पर भेज दिया गया है । अभियोग का अन्वेषण जारी है ।
