Site icon Bhoomika Bharat News

NH- 24 रेलवे क्रासिंग के पास 27 वर्षिय का मिला लास

गाजीपुर जमानिया स्थानीय स्टेशन बाजार के NH – 24 बाई पास गेट के पास शुक्रवार को अप लाइन के पोल नंबर 709/ 33 व 710/1 के बीच अप लाइन में अज्ञात कारणो से संतोष कुमार पुत्र उमेश यादव निवासी तेतरिया सावनकला अमस गया बिहार (उम्र 27 वर्ष) का शव मिला।

उक्त घटना की जानकारी आस पास के लोगो ने गेट मैन राजकुमार को सुबह साढ़े पांच बजे के करीब दिया। इस दौरान गेट मैन राजकुमार ने बताया कि इस घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को हमने 5.40 बजे दिया। उसके बाद पोटरो ने अप ट्रैक की बीच में पड़े शव को 6 बजे के ट्रैक के किनारे किया।

रेल पटरी पर शव मिलने की जानकारी होते झही क्षेत्र में सनसनी फैल गई स्थानीय लोगों की सुचना पर पहुंचे रेलवे स्टेशन चौकी प्रभारी बालेंद्र यादव अपने पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच कर घटना की जानकारी ली। तो वही रेल कर्मियों ने इस घटना की जानकारी जीआरपी दिलदारनगर को दी।

सूचना पर पहुंची जीआरपी ने के सिपाही के साथ उसके फटे कपड़ो का छानबीन किया तो उसके पैंट से निकले ई श्रम कार्ड के द्वारा पता चला की मरा हुआ व्यक्ति संतोष कुमार पुत्र उमेश यादव निवासी तेतरिया सावनकला अमस गया बिहार का रहने वाला है।

लोगो की माने तो उनके कहने अनुसार संतोष किसी ट्रेन से जा रहा था और गेट पर बैठने की वजह से नीद लगने के कारण गिर गया होगा। ट्रैक पर गिरने की वजह से कुछ दूर तक खून के धब्बे दिखाई दिए है। उसके शरीर में कई जगह कटे – फटे के निशान है।
जीआरपी शव को अपने कब्जे में लेकर दिलदारनगर लेकर चली गई है।

Exit mobile version