Site icon Bhoomika Bharat News

संवाददाता दशरथ प्रसाद गौतम

*संवाददाता दशरथ प्रसाद गौतम💥 *भालू हमले में घायल दासु को 24 घण्टे बाद लाया गया जिला अस्पताल* भालू के हमले में घायल युवक की हालत बेहतर न होता देख स्वास्थ्य प्रबन्धन ने एक दिन बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।दरअसल बीती रात मानपुर परिक्षेत्र अंतर्गत समरकोइनी गांव से सटे बैगा मोहल्ले में भालू की मूवमेंट देखी गई थी,बाद में इसी भालू ने स्थानीय दासु पिता बाबू लाल बैगा पर हमला कर दिया था,जिसमें दासु बैगा गम्भीर रूप से घायल हुआ था,घटना की जानकारी पर पार्क टीम मौके पर पहुंची थी और त्वरित पीड़ित को इलाज के लिए मानपुर अस्पताल ले गई थी।बताया जाता है कि हादसे में घायल दासु बैगा घटना के दौरान घर से सटे खेत पर था,तभी वन्य प्राणी भालू ने हमला किया था,जिसमे बाया हाथ एवम बाया पैर गम्भीर रूप से जख्मी है। *News umaria✒️**

Exit mobile version