Site icon Bhoomika Bharat News

कैमूर में 4 विधानसभा क्षेत्र में 38स्थलों पर होंगी सभाएं

कैमुर जिले में लोकसभा चुनाव में नेताओं की चुनावी सभाओं के लिए 38 सभास्थल चिन्हित किये गये हैं बताते चलें कि चुनाव के मद्देनजर नेताओं के चुनावी कार्यक्रम का दौरा धीरे धीरे शुरू हो चूका है जिला निर्वाचन विभाग की ओर से जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा के लिए कार्यक्रम स्थल का चयन करते हुए इसकी सुची भारत निर्वाचन आयोग को भेजदिया गया है जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि भभुआ और मोहनिया अनुमंडल के 38 जगहों पर चुनावी सभा की अनुमति दी जाएगी विधानसभा वार चुनावी सभास्थलों की सुची भारत निर्वाचन आयोग को भेजी जा चुकी है सुची में सभास्थलों की एरिया लोगोंके रहने की क्षमता और अन्य जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है 203 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 10सभा स्थल 204 मोहनिया विधानसभा क्षेत्र में 8सभा स्थल 205भभुआ में विधानसभा क्षेत्र में 9 सभास्थल एवं चैनपुर में 11सभास्थल का चयन किया गया है

Exit mobile version