Site icon Bhoomika Bharat News

*कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने भगवान पूरा में चलाया टोटी अभियान, टोटियां लगाकर पानी बचाने के लिए लोगों को किया जागरूक*

नीमच में पानी की किल्लत व जाजू सागर डेम के घटते जल स्तर को ध्यान में रखते हुए कल्याण कमलमय समर्थक समिति के द्वारा नलों का पानी व्यर्थ न बहे जिसको लेकर वार्ड क्रमांक 08 के भगवानपुरा में कल्याण कमलमय समर्थक समिति द्वारा रोटी अभियान चलाया गया अभियान पार्षद दुर्गा शंकर दंशाना के नेतृत्व में चलाकर नल के खुले पाइपों में नल की टोटियां लगाई ओर वार्ड वासियों को पानी के महत्व की जानकारी व व्यर्थ बहने वाले पानी से होने वाली जल समस्या से अवगत कराया इसके साथ ही पानी बचाने के लिए जागरूक भी किया किया। इस अवसर पर कल्याण कमलमय समर्थक समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर जायसवार ने लोगो को समझाया कि नहाने के लिए जरुरत से ज्यादा पानी व्यर्थ ना करें कपड़े धोने मैं हो सके तो जरुरत के अनुसार पानी का इस्तेमाल करें जिससे पानी का ज्यादा दूरुपयोग ना हो व खाध सामग्री एवं कपड़े को धोते समय नलो को खुला ना छोड़े पानी को कभी नालियों में ना बहने दे इसका उपयोग पौधे तथा बाग बगीचे को सींचने और साफ सफाई के काम में लेने की समझाइश देते हुए हुए पानी बचाने के लिए प्रेरित किया ।

Exit mobile version