Site icon Bhoomika Bharat News

पोखरे में शव मिलने से हड़कंप

आजमगढ़

सिधारी थाना क्षेत्र के शादी सराय स्थित पोखरा में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें कि बिहार राज्य के जिला गोपालगंज के थाना बरौली क्षेत्र के पेटबिरईचा गांव के संतोष शर्मा का आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के शादी सराय स्थित पोखरा में शव मिलने से हड़कंप मच गया। वही मृतक के चाचा नागेंद्र शर्मा ने बताया कि हम दोनों साथ में हुसैनगंज में रूम लेकर शटरिंग का काम कर रहे थे। संतोष शर्मा 25 मार्च को रूम से निकला था। शाम को रूम पर ना आने पर सुबह हम लोगो ने खोजना शुरू किया तो उसका शव शादी सराय पोखरा में मिला। मृतक को एक बेटा एक बेटी है।

Exit mobile version