Site icon Bhoomika Bharat News

होली पर्व में शराब के नशे में गाली गलौज और दंगा फैलाने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

*होली पर्व में शराब के नशे में गाली गलौज और दंगा फैलाने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायाल

असोथर फतेहपुर/थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में होली पर्व पर शराब के नशे में गाली गलौज और दंगाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
जानकारी अनुसार सुसवन बुजुर्ग गांव निवासी पुतून पुत्र शिव मंगल विश्वकर्मा, धर्मेंद्र कुमार पुत्र रतीभान और नन्हा पुत्र नंदू ने होली के दिन शराब के नशे में गांव में गाली गलौज और ग्रामीणों से अभद्रता कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे। त्योहार के मद्देनजर गांव का भ्रमण कर रही पुलिस ने गांव से माहौल खराब करने वाले उपरोक्त तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शांति भंग में आज न्यायालय के समक्ष भेजा है।

Exit mobile version