Site icon Bhoomika Bharat News

कलेक्ट्रेट में नामांकन की तैयारी शुरू, कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

कलेक्ट्रेट में नामांकन की तैयारी शुरू, कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

 

लोकसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण में नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होगी और 4 अप्रैल तक जारी रहेगी। एटीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद उत्तम ने कलेक्ट्रेट में नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का गहन मंथन किया। एटीएम सिटी के अनुसार तस्वीर महल से वाहनों को रोकने के लिए वेरीकेटिंगकी जाएगी। उन्होंने बताया कि तस्वीर महल से कलेक्ट्रेट तक तीन स्थानों पर बेरीकेटिंग की गई है। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही प्रत्याशी, प्रस्तावक,मुख्य चुनाव एजेंट आदि ही नामांकन करने जा सकेंगे। प्रत्याशियों के साथ आने वाले समर्थकों को बेरीकेटिंग कि पहले ही रोक दिया जाएगा। वीडियोग्राफी टीम नामांकन प्रक्रिया, जुलूस प्रदर्शन आदि को अपने कैमरे में कैद करेंगे।

सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को जमानत राशि के रूप में₹25000, अनुसूचित जाति के प्रत्याशी को₹12000 जमा कराने होंगे। राजनीतिक दल के प्रत्याशी को नामांकन के समय एक प्रस्तावक और निर्दलीय प्रत्याशी को 10 प्रस्तावक देने होंगे। मतदाता सूची के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में कोई भी व्यक्ति पहुंच कर सत्यापित प्रति प्राप्त कर सकता है

Exit mobile version