Site icon Bhoomika Bharat News

साइबर ठगों ने अब नये तरीके से लोगों को ठगा

सिसवा बाजार – महराजगंज- वन्दे भारत न्यूज़ से _ रवि कुमार की रिपोर्ट _कोल्हुई थाना क्षेत्र के निवासी प्रेम शंकर पांडे के मोबाइल फोन पर 25 मार्च कि सुबह दिल्ली से एक काल आया फोन करने वाला अपने आप को सब इंस्पेक्टर बताया उसने कहा कि आप के लड़के को गिरफ्तार किया गया है अस्सी हजार रुपये दीजिये छोड़ दिया जायेगा पीड़ित उसकी बातों में आकर घबरा गया और उसके खाते में मौजूद रकम उसके बताये` फोन पे` नंबर पर भेज दिया पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि सात हजार रुपये एक बार जबकि दुसरे बार में तीन हजार रुपये भेजे गए हैं तीसरे बार 10 हजार रुपये भेज रहे थे तो नेट खराब के कारण रुपये नहीं गए | मामले में एसओ कोल्हुई आंनद गुप्ता ने बताया कि फर्जी काल के माध्यम से ठगी का मामला सामने आया है अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच कि जा रही और कड़ी कार्रवाई की जायेगी |

Exit mobile version