Site icon Bhoomika Bharat News

विदिशा से कांग्रेस को एक और झटका

विदिशा को भाजपा का अभेद गढ़ माना जाता है लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के शशांक भार्गव ने भाजपा के उम्मीदवार मुकेश टंडन को हरा दिया था ।

आज  शशांक भार्गव अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सुरेश पचौरी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा।
शशांक भार्गव पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के करीबी हैं। सुरेश पचौरी के भाजपा में शामिल होने के बाद मंगलवार को भार्गव अपने समर्थकों के साथ भोपाल पहुंचे और भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ली इस मौके पर विदिशा के वर्तमान विधायक मुकेश टंडन भी मौजूद रहे।

चूंकि शशांक भार्गव विधानसभा के लिये चार बार चुनाव लड़ चुके हैं जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व वित्तमंत्री राघवजी के खिलाफ भी उन्होंने चुनाव लडा लेकिन हार गए किंतु  2018 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक मुकेश टंडन को हरा कर विधायक रह चुके हैं।

Exit mobile version