Site icon Bhoomika Bharat News

ब्रेकिंग अपडेट=पत्रकारिता एवं साहित्य के पुरोधा विनोद गौतम पंचतत्व में विलीन*

 

*पत्रकारिता एवं साहित्य के पुरोधा विनोद गौतम पंचतत्व में विलीन*

उरई के मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार पहुंची विविध क्षेत्रों की गणमान्य हस्तियां*

बड़े बेटे आशीष शर्मा ने अपने पिता को दी मुखाग्नि*

उरई जालौन -अपनी कलम से पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले पत्रकार कवि एवं गीतकार विनोद गौतम का बीती रात हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया उनका अंतिम संस्कार आज शुक्रवार को उरई के मोक्ष धाम में किया गया इस दौरान उनके बड़े बेटे आशीष शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी इस मौके पर नगर के साहित्य और पत्रकारिता जगत से कई गणमान्य हस्तियों ने वहां पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

जनपद में बीते कई दशकों से पत्रकारिता और साहित्य जगत में अपना योगदान दे रहे विनोद गौतम ने जनपद में अपनी पत्रकारिता कविता के क्षेत्र में एक गीतकार के तौर पर लोगों में अपनी बड़ी जगह बनाई थी वह पिछले कुछ महीनो से अस्वस्थ चल रहे थे इन दिनो वह अपने झांसी पुल समीप स्थित आवास पर परिवार के साथ रह रहे थे पिछले कुछ अरसे से उनका जब स्वास्थ्य कुछ अधिक गड़बड़ हुआ तो परिवारी जनों ने उनको लखनऊ और बाहर चिकित्सा के लिए ले गए आराम मिलने के बाद उन्हें घर पर ही विश्राम दिला रहे थे बीती रात उनकी तबीयत बिगड़ गई और हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया शुक्रवार की सुबह जब उनके बेटे बेटियां और अन्य परिवरीजन बाहर से आ गए तब जाकर दोपहर देर बाद मोक्ष धाम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान नगर के वरिष्ठ साहित्यकार पंडित यज्ञ दत्त त्रिपाठी सुरेश चंद्र त्रिपाठी प्रेम नारायण दीक्षित वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा कृष्ण न्यूज़ के संपादक सिद्धार्थ त्रिपाठी सुनील श्रीवास्तव अरुण नगर अशोक कुमार सरस्वती अजय सोनी सुरेश खरकिया राजेश द्विवेदी संजय शर्मा प्रमोद जाटव रामबाबू कौशल ब्रह्म प्रकाश अवस्थी बसंत पाराशर संजीव डैकुला वरिष्ठ कवि कुमार गुप्त प्रमोद दुबे अभिषेक सरल श्रीवास्तव डॉक्टर अखिलेश श्रीवास्तव दीपेश खरे दिलीप कुमार आलोक श्रीवास्तव लोकेश श्रीवास्तव विनोद साहू चंद्रशेखर शर्मा देवी प्रसाद शरण शर्मा श्याम नारायण शर्मा डालचंद अनुरागी शायर सफीकुर रहमान कश्फी राघवेंद्र कांकने फरीद अली बसर परवेज अख्तर मुन्ना मनोज गर्ग सहित सैकड़ो की संख्या में लोगों ने मोक्ष धाम पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Exit mobile version