Site icon Bhoomika Bharat News

निजी कार के नाम पर 18 लाख रुपये के गबन का आरोप

निजी कार के नाम पर 18 लाख रुपये के गबन का आरोप

 

फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया इंप्लाइज एसोसिएशन के आंचलिक सचिव ने थाना क्वार्सी में भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ पद के दुरुपयोग और 18 लाख रुपये गबन का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है । आंचलिक सचिव ओमवीर सिंह ने प्रबंधक ( परिचालन / एडमिन बी ) भारतीय खाद्य निगम मंडल अलीगढ़ प्रबंधक ( लेखा ) , मंडल प्रबंधक , प्रबंधक ( डिपो / एडमिन बी ) आदि पर आरोप लगाया कि इन्होंने पहले कम दर पर लगी पंजीकृत व्यावसायिक टैक्सी हटाकर निजी कार के मालिक एवं चालक संग मिलकर कूटरचित तरीके से लॉगबुक तैयार की । आरोप है कि अनुबंध करने की बजाय कान्हा इंटरप्राइजेज पुष्पांजलि अलीगढ़ नाम की फर्म बनाकर उसके माध्यम से पंजीकृत निजी कार को टैक्सी में दिखाया । उसे एफसीआई के मंडल कार्यालय में किराये पर लगाकर फर्जी दूरी और फर्जी किलोमीटर दर्शाकर अधिक बिल बनाकर करीब 18 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है । थाना प्रभारी क्वार्सी के अनुसार मामले में जांच की रही है

Exit mobile version