Site icon Bhoomika Bharat News

आचार संहिता के मद्देनजर बड़वारा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान

बड़वारा न्यूज़
आचार संहिता के मद्देनजर बड़वारा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
जिला पुलिस कप्तान अभिजीत रंजन के निर्देशन में बड़वारा थाना प्रभारी किशोर कुमार द्विवेदी व हमराह स्टाफ के द्वारा
थाना बड़वारा में SST नाका चेकिंग के दौरान शेख अख्तर पिता शेख बाबू उम्र 24 वर्ष निवासी सुंदरी थाना बड़वारा की डिग्गी से 64000 प्राप्त हुए जिससे पूछताछ की गई जिसने बताया कि उक्त रकम गुड़ बिक्री की है जिसे बाद तस्दीक के उक्त राशि संबंधित को सुपुर्द की गई

उसके पश्चात मोटरसाइकिल एमपी 21 CB 1879 को चेक करने पर गाड़ी की डिग्गी में ₹50000 प्राप्त हुए वाहन चालक प्रदीप कुमार द्वारा 50000 रुपए मकान निर्माण के लिए रेत की राशि होना बताया जो उक्त राशि संबंधित को सुपुर्द की गई

थाना बड़वारा में दौरान SST नाका चेकिंग के एक पिकअप को रोक कर चेक किया गया इसके ड्राइवर का नाम ओम असाटी निवासी मानिकपुर बताया जिसके पास वाहन चेकिंग के दौरान 112000 प्राप्त हुए जिससे संबंधित राशि के संबंध में पूछताछ की गई जिन्होंने बताया कि गल्ले का पैसा है जो की बेचकर आए ड्राइवर के द्वारा एक रसीद प्रस्तुत की गई जिसके आधार पर उपरोक्त राशि ड्राइवर को सुपुर्द की गई।

 

Exit mobile version