Site icon Bhoomika Bharat News

*बिहार दिवस पर डीएम सहित स्कूल बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी*

बेतिया:-बिहार :- से सोहराब हुसैन कि रिपोर्ट

22/03/2024

डीएम, डीडीसी ,एसडीएम, एसडीपीओ सहित सरकारी कर्मी एवं स्कूली बच्चों के द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी

*शिवहर-* बिहार दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी पंकज कुमार, उप विकास आयुक्त अतुल कुमार वर्मा, एडीएम कृष्ण मोहन सिंह, एसडीम अविनाश कुणाल ,एसडीपीओ अनिल कुमार सहित प्रशासनिक पदाधिकारीयों के साथ-साथ जिले के विभिन्न स्कूली बच्चे के द्वारा नवाब हाई स्कूल से जीरोमाइल चौक होते हुए समाहरणालय तक प्रभात फेरी निकाली गई है।

जिला पदाधिकारी ने बिहार दिवस पर शिवहर जिले वासियों को बधाई एवं शुभकामनाओं देते हुए कहा है कि बिहार विविध संस्कृतियों, परंपराओं और एक समृद्ध ऐतिहासिक अतीत की भूमि है।

जिलाधिकारी ने बताया कि बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। यह बिहार राज्य के गठन को चिन्हित करता है। इसी दिन अंग्रेजों के द्वारा 1912 में बंगाल से बिहार को अलग कर एक राज्य बनाया गया था ।इस दिन को विशेष रूप से यादगार बनाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सत्ता संभाली थी तो उन्होंने 22 मार्च को बिहार दिवस मनाने का ऐलान किया था।

जबकि उप विकास आयुक्त अतुल कुमार वर्मा ने कहा है कि बिहार का प्राचीन इतिहास अथर्व वेद के कल से है। इस भू-भाग का नाम बिहार न होकर मगध हुआ करता था। इसकी राजधानी (पाटलिपुत्र) आधुनिक पटना था।

प्रभात फेरी में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बबलू कुमार, भू-अर्जन पदाधिकारी, डीपीआरओ अवधेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी सिमरन कुमारी, सहित थाना अध्यक्ष सह- इंस्पेक्टर अभय कुमार सिंह, एनसीसी कैडेट के छात्र सहित सरकारी बाबू एवं कर्मी मौजूद रहे।

 

प्रेम शंकर कुमार (शिवहर)

Exit mobile version