Site icon Bhoomika Bharat News

कमलनाथ और नकुलनाथ के द्वारा स्वयं सहायता समूह को मिली 6 सिलाई मशीन

लोकेशन जुन्नारदेव छिंदवाड़ा

कमलनाथ और नकुलनाथ के द्वारा स्वयं सहायता समूह को मिली 06 सिलाई मशीन

जुन्नारदेव, संवाददाता सोनू उईके

महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ के विशेष योगदान ओर क्षेत्रीय विधायक सुनील उइके के प्रयासों से नजरपुर की श्रद्धा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को छः सिलाई मशीन प्रदान की। सिलाई मशीन पाकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। महिलाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सिलाई मशीन से ग्रामीण क्षेत्रों की नारी शक्ति को प्रशिक्षण देकर आर्थिक रूप से मजबूत करेंगी और परिवार की जरुरतें पूरा करने में सक्षम होंगी। इस मंहगाई के दौरान में सिलाई कढ़ाई कर अपनी आमदनी बढ़ाकर समाज में सम्मान के साथ जीवन यापन करेंगी।

पूजा पाठ कर सिलाई मशीन चालू किया

आज सिलाई मशीन का विधिवत पूजन अर्चन करके स्वयं समूह की महिलाओं ने काम चालू किया। जिसमें कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, वरिष्ठ नेता रामचंद्र पवार पूर्व अध्यक्ष धनश्याम तिवारी, कार्य वाहक अध्यक्ष हेमराज पवार, जमकुंडा उपसरपंच राकेश खरे,आर के बेग, ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष बबिता उइके, नजरपुर सरपंच जयवंती राजभोपा, शान्ती पद्रांम एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version