Site icon Bhoomika Bharat News

कौशांबी लोकसभा सीट पर राजाभैया के दखल से मुश्किल में भाजपा, विनोद सोनकर को लेकर असमंजस

लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रतापगढ़ और कौशाम्बी लोकसभा सीट पर सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा से राजाभैया की बढ़ती नजदीकी को देखते हुए कौशाम्बी से भाजपा सांसद विनोद सोनकर के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। भाजपा अगर समझौते के तहत कौशाम्बी की सीट राजाभैया की पार्टी को दे देती है तो विनोद सोनकर का क्या होगा इसको लेकर मंथन चल रहा है। कौशांबी संसदीय सीट पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के दखल ने भाजपा नेतृत्व के सामने मुश्किलें पैदा कर दी हैं। हाल ही में राजा भैया ने राज्यसभा चुनाव में खुलकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान किया था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि कौशांबी लोकसभा सीट पर राजा भैया समर्थित प्रत्याशी चुनाव मैदान में होगा। वहीं निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर व राजा भैया समर्थकों के बीच छत्तीस के आंकड़े को देखते हुए भाजपा के बड़े नेता अब विनोद सोनकर को मछलीशहर से चुनाव लड़ाने पर विचार कर रहे हैं।

Exit mobile version