Site icon Bhoomika Bharat News

धीरे धीरे अवैध कारोबारों में तब्दील हो रहा

मध्य प्रदेश के मंडला जिले का  बहुतचर्चित हिरदेनगर मेला का स्वरूप दिनों दिन बिगड़ता जा रहा है एक समय था की यह मेला काफीलोकप्रिय था लेकिन अब यह अवैध गतिविधियों के लिए काफी चर्चित हो चुका है यह मेला पालतू पशुओं की खरीदी बिक्री के लिए खास माना जाता है इसके अलावा कई तरह की रोजमर्रा की सामग्री भी यहां पर बिक्री होती है और गांव देहात के लोग बाग दूरदराज से यहां कई तरह रोजमर्रा की सामान खरीद ने आते हैं लेकिन अब यहां मेला धीरे धीरे अवैध कारोबार में तब्दील हो गया है यहां अवैध तरीके से शराब बिकती है तो जुआ सट्टा जैसे खेल भी संचालित होता है यहां चलने वाली इस तरह की अवैध कारोबार आमजन में चर्चा का विषय बना हुआ है इतना ही नहीं पशुओं की खरीदी के बाद क्या होता है इस की कभी जांच पड़ताल नहीं की जा रही है जो जरूरतमंद किसान है वे अपने उपयोग के लिए पशुओं को खरीद कर ले जाते हैं लेकिन सूत्रों कीमानो अधिकांश पशुओं को काटने के लिए खरीदा जाता है और मेला के दौरान ही उसका परिवहन किया जाता हैं औरअधिकांश पशुओं को पैदल मेला से वापस ले जाया जाता है यह कहा जाता है की पशुओं की बिक्री नहीं हुई जबकि जो लोग मेला से पशुओं को वापस ले जाते हैं उनमें से अधिकांश लोग ऐसे होते हैं जो संदिग्ध रहते हैं और जिन का काम सिर्फ पशुओंको काटने के लिए किया जाता है जबलपुर सहित कई बड़े शहरों पशुओं को वाहन से भेजा जाता है उन्हें कोई नहीं पकड़ता जबकि  इस संबंध मे निगरानी के साथ दोषी पाए जाने पर दंडात्मक कार्यवाही भी कीजानी चाहिए

Exit mobile version