Site icon Bhoomika Bharat News

कोटेदार पर घटतौली का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

सिद्धार्थ नगर लोटन। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुसौलाअदाई, बड़हरा एवं छेरियाकाक्षा गांव के कोटेदार पर ग्रामीणों ने राशन में घटतौली का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो राशन की जगह 32 किलो ही राशन दिया जा रहा है।कुछ लोगों को चीनी भी नहीं दी जा रही है।

इसी तरह पात्र गृहस्थी कार्ड पर प्रति यूनिट एक किलो राशन कम दिया जा रहा है। लोटन क्षेत्र के एक कोटेदार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने कहा पूर्ति निरीक्षक व कोटेदार की मिली भगत से आए दिन ऐसे मामले प्रकाश में आते रहते हैं।

इस संबंध में सप्लाई इंस्पेक्टर राजेश यादव का कहना है कि आरोप गलत है सर्वर की दिक्कत है मशीन सही से चल नहीं रही है। कुछ जगहों पर सिम कार्ड भी चेंज कराया गया है। अगर घटतौली की शिकायत कहीं भी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version