Site icon Bhoomika Bharat News

भूपेश बघेल को जांच एजेंसी का सहयोग करना चाहिए ना कि धमकी देना चाहिएः बृजमोहन

भूपेश बघेल को जांच एजेंसी का सहयोग करना चाहिए ना कि धमकी देना चाहिएः बृजमोहन

बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए सवाल किया

महासमुन्द/रायपुर। कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राजनीतिक लोगों पर अपराध दर्ज करने का इतिहास हमारा नहीं उनका है। भाजपा को इस तरह के कामों के लिए फुर्सत नहीं है। हम तो मोदी जी की गारंटी पूरा करने में लगे हैं। भूपेश बघेल को जांच एजेंसी का सहयोग करना चाहिए ना कि धमकी देना चाहिए।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर एफआईआर दर्ज होने के बाद से सियासत गलियारों में घमासान मचा हुआ है। वहीं इस मामले को लेकर दिग्गज नेताओं की लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए सवाल किया। पूछा…कि क्या इनको न्यायपालिका पर विश्वास नहीं है? क्या इनको ईओडब्ल्यू की जांच पर विश्वास नहीं?
वहीं कांग्रेसियों पर तंज कसते हुए आगे कहा कि कांग्रेसियों के मन में डर है, जनता ने उनको जानकारी दिया है अब कानून से डरे हुए है। उन्होंने जनता से अपील की शराब घोटाला, डीएमएफ घोटाला, पीएससी घोटाला, कोयला घोटाला के आरोपियों को नाकारें और मोदी की गारंटी को पूरा करने वालों को स्वीकारें।

Exit mobile version