Site icon Bhoomika Bharat News

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में लगेगा रक्तदान शिविर 19 मार्च को

हरियाणा महेंद्रगढ़ ( मंजीत कुमार) महेंद्रगढ़ के गांव सेहलंग में स्व. बलराम की प्रथम पुण्यतिथि पर 19 मार्च को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा ।

 

महेंद्रगढ़ गांव सेहलंग के निराकार उर्फ बिल्लू ने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है एक स्वच्छ वयक्ति को कम से कम छः महीने में एक जरूर करना चाहिए ताकि आपके सहयोग से किया गया रक्तदान किसी के जीवन में काम आ सके ।

उन्होंने बताया की रक्तदान  करना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है।  रक्तदान करने से शरीर में नई ऊर्जा तो पैदा होती है साथ साथ किसी को नई जिंदगी भी मिलती हैं इसलिये उन्होंने आग्रह किया हैं कि अधिक से अधिक लोगो को रक्तदान करना चाहिए

रत्कदान शिविर हरियाणा महेंद्रगढ़ के गांव सेहलंग में कनीना रोड़ स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में लगाया 19 मार्च को लगाया जा रहा है ।

Exit mobile version