Site icon Bhoomika Bharat News

डीएस कॉलेज के गेट पर छात्रा को पीटकर भागे युवक

डीएस कॉलेज के गेट पर छात्रा को पीटकर भागे युवक

अलीगढ़
डीएस कॉलेज के गेट पर कुछ बाहरी युवक एक छात्रा को पीटकर भाग गए । इसे लेकर काफी छात्राएं एकत्रित हो गईं और थाने पहुंचकर शिकायत दी । देर शाम तक हुए प्रयास के बाद एक आरोपी की पहचान हो सकी है । बताया गया है कि एक छात्रा व एक युवक कॉलेज के पार्क में बैठे थे । तभी वहां कुछ युवक घूमते हुए आए और उन दोनों को टोकते हुए चले गए । इसके कुछ देर बाद छात्रा व उसके साथ बैठा युवक कॉलेज के गेट पर घर जाने के लिए आए तो पीछे से वह युवक भी आ गए । उन्होंने छात्रा के साथ वाले युवक को रोकना चाहा तो छात्रा ने विरोध कर दिया । इस पर वह युवक छात्रा को ही पीटकर भाग गए । बाद में छात्रा व उसकी सहेलियों ने थाने पहुंचकर शिकायत दी है ।

Exit mobile version